Our Blogs

Our Blogs

Maa Baglamukhi Dham Jaipur Blogs

Blog Image

'कीर्तन की रात' 2 अगस्त 2026

पीताम्बरा लोक माँ बगुलामुखी धाम में 2 अगस्त 2026 को रात 7:30 बजे आयोजित 'कीर्तन की रात' भक्ति और उल्लास से भरपूर रही। माँ के दरबार में सजे भव्य दरबार, गूंजते भजनों और दीपों की रोशनी ने भक्तों का मन मोह लिया। फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से माँ बगुलामुखी का दिव्य श्रृंगार किया गया। रात 7:30 बजे से शुरू हुए कीर्तन में माँ के चरणों में सुमधुर भजन प्रस्तुत किए। स्थानीय और दूर-दराज से आए सैकड़ों भक्तों ने सामूहिक रूप से जयकारे लगाए। ढोल-मंजीरों की थाप पर पूरा प्रांगण भक्तिमय हो गया। कीर्तन की रात में आशुतोष बगलामुखी जी महाराज द्वारा शक्तिपात किया गया। यह एक दिव्य और अलौकिक अनुभव था। भक्तों से खचाखच भरे दरबार में गूंजते भजनों के बीच ऊर्जा का ऐसा प्रवाह महसूस हुआ, जिसने सबका मन मोह लिया। महाराज जी के वचनों ने सभी को जीवन का सही मार्ग दिखाया। कार्यक्रम के अंत में सभी भक्तों को माँ का प्रसाद वितरित किया गया। भक्तों ने झूमते हुए तालियों की गड़गड़ाहट के साथ भजनों का आनंद लिया। पूरा प्रांगण माँ के जयकारों से गूंज उठा। वातावरण पूरी तरह से आध्यात्मिक और आनंदमय हो गया था।

Blog Image

पीताम्बरा लोक माँ बगलामुखी धाम कादेड़ा, चाकसू . जयपुर में भव्य गुरु दीक्षा महोत्सव | 26 जुलाई 2026

जय माँ पीताम्बरा रविवार 26 जुलाई 2026 को "पीताम्बरा लोक माँ बगलामुखी धाम” कादेड़ा, चाकसू, जयपुर पर गुरु दीक्षा का दिव्य और भव्य कार्यक्रम संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं की उपस्थिति में पूरा धाम भक्ति, मंत्र और यज्ञ की ऊर्जा से गुंजायमान रहा। गुरु जी ने प्रत्येक साधक को "बगलामुखी बीज मंत्र" का उपदेश दिया। साथ में जाप विधि, माला और समय बताया गया । दीक्षा के बाद गुरु जी ने "माँ बगलामुखी की शक्तियों के बारे मे विस्तार से बताया । सभी शिष्यों को बताया गया कि झूठ, निंदा और मांस-मदिरा का त्याग करें। नित्य 1 माला जाप और गुरु आज्ञा का पालन करने से जीवन के सभी शत्रु और बाधाएं स्वयं स्तम्भित हो जाएंगी। दीक्षित साधकों को माँ बगलामुखी बीज मंत्र लेखन पुस्तिका एवं माँ बगलामुखी के मंत्र और यज्ञ से विजय की पुस्तिका भेंट स्वरुप दी गयी। सभी शिष्यों ने पीठधीश्वर आशुतोष बगलामुखी जी महाराज का विधि पूर्वक पूजन किया दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। शाम को महा आरती का आयोजन किया गया।

Blog Image

ऐतिहासिक बगलामुखी महायज्ञ - मां बगलामुखी धाम में मिर्ची एवं औषधीय आहुतियों से संपन्न हुआ दिव्य अनुष्ठान

ऐतिहासिक बगलामुखी महायज्ञ - मां बगलामुखी धाम में मिर्ची एवं औषधीय आहुतियों से संपन्न हुआ दिव्य अनुष्ठान मां बगलामुखी धाम, कादेड़ा, चाकसू, जयपुर में 30 मार्च 2026 को एक दुर्लभ और ऐतिहासिक बगलामुखी महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस महायज्ञ की सबसे बड़ी विशेषता रही मिर्ची और विशेष औषधीय जड़ी-बूटियों से दी गई आहुतियां, जिसने पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और आश्चर्य का माहौल बना दिया। मां बगलामुखी की साधना में पीला रंग और मिर्ची का विशेष स्थान है। मान्यता है कि मिर्ची की आहुति से मां शत्रुओं की वाणी और शक्ति को स्तंभित कर देती हैं। इस महायज्ञ में हजारों किलो लाल मिर्ची को विधिपूर्वक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ कुंड में अर्पित किया गया। जैसे ही मिर्ची की आहुतियां अग्नि में पड़ीं, पूरे यज्ञ मंडप में मां बगलामुखी का तेजस्वी वातावरण व्याप्त हो गया। मिर्ची के साथ-साथ ब्राह्मी, तुलसी, शंखपुष्पी, अश्वगंधा और अन्य विशेष आयुर्वेदिक औषधियों की भी आहुति दी गई। इसका उद्देश्य न केवल आध्यात्मिक शुद्धि बल्कि जनकल्याण और पर्यावरण शुद्धि भी था। पंडितों के अनुसार इन औषधीय आहुतियों से यज्ञ स्थल के वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और रोगों का नाश होता है। चाकसू का मां बगलामुखी धाम पिछले कई वर्षों से भक्तों की आस्था का केंद्र रहा है। लेकिन 30 मार्च 2026 को संपन्न हुआ यह मिर्ची एवं औषधीय महायज्ञ निश्चित रूप से धाम के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा।ऐसे दिव्य अनुष्ठान न केवल धर्म को जीवित रखते हैं बल्कि समाज में शांति, स्वास्थ्य और सद्भाव का संदेश भी देते हैं। जय मां बगलामुखी! जय मां पीताम्बरा!

Blog Image

मां बगलामुखी जयंती: जयपुर के चाकसू स्थित मां बगलामुखी धाम में दिव्य आयोजन

जयपुर के चाकसू क्षेत्र में स्थित मां बगलामुखी धाम आज भक्ति और आस्था के रंग में सराबोर रहा। मां बगलामुखी जयंती के पावन अवसर पर यहां भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सपरिवार पहुंचकर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस पावन अवसर पर मां बगलामुखी का भव्य श्रृंगार किया गया। स्वर्ण एवं रजत आभूषणों से सुसज्जित मां की दिव्य मूर्ति देखते ही भक्तों का मन भक्तिभाव से भर गया। धाम को फूलों और दीपों से विशेष रूप से सजाया गया था। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विशेष हवन-यज्ञ संपन्न हुआ और मां को पीले वस्त्र, पीले पुष्प और पीले पकवान अर्पित किए गए। भजन संध्या ने बांधा समां ! कार्यक्रम की शोभा प्रसिद्ध भजन गायक छोटू सिंह रावणा ने बढ़ाई। उनके मधुर भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में झूमते रहे। "जय मां बगलामुखी" के जयकारों से पूरा धाम गुंजायमान रहा। भजन संध्या के दौरान भक्तों ने मां की महिमा का गुणगान किया और सुख-समृद्धि की कामना की।

Blog Image

माँ बगलामुखी के मंत्रों की शक्ति

माँ बगलामुखी की कृपा से पीठाधीश्वर श्री आशुतोष बगुलामुखी जी महाराज को माता का आदेश प्राप्त होता है I माता के आदेशनुसार माता के विशेष मंत्रो और यज्ञ के माध्यम से जटिल से जटिल रोगों का निवारण किया जाता है I हाल ही में दिल्ली में रहने वाले एक बच्चे को डायबिटीज की प्रॉब्लम थी I वह बच्चा इंसुलिन ले रहा था I मात्र एक महीने में उस बच्चे को माँ बगलामुखी का ऐसा आशीर्वाद प्राप्त हुआ है कि उस बच्चे की बीमारी 70% तक ठीक हो गई है I वह बच्चा अब सामान्य जीवन जी रहा है I माँ बगलामुखी के मंत्रों में वह शक्ति है जिसके माध्यम से हमारे शरीर में जो भी रोग हैं उससे मुक्ति पाई जा सकती है I मंत्रो की शक्ति से कष्टों का निवारण होता है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है जिससे सभी प्रकार की समस्याओं से छुटकारा मिलता है I

Blog Image

माता बगलामुखी धाम पर होता है विभिन्न समस्याओ का निदान

भारत वर्ष की पावन भूमि पर सदियों से अध्यात्म का विशेष स्थान रहा हैं I समय- समय पर कई महान विभूतियों ने इसका प्रमाण देकर जनमानस में अपनी पैठ बनाई हैं I आज के समय में भी कई भागवत व कथावाचकों का जनमानस में बहुत गहरा प्रभाव हैं I उनके द्वारा लोगों की समस्याओं के निराकरण की तस्वीरें सोशल मिडिया के माध्यम से देखने और सुनने में आती है I जिनमे से कुछ सत्य और कुछ भ्रामक होती हैं I इन सब का असर भारतीय समाज में धार्मिक सोच को मजबूत करने मे हुआ है और इसके परिणाम स्वरुप नए- नए धाम और शक्तिपीठो की स्थापना हो रही हैं I इसी कड़ी में, राजस्थान में जयपुर के ग्राम कादेड़ा में स्थित "माता बगुलामुखी शक्ति पीठ" के पीठाधीश्वर श्री आशुतोष बगुलामुखी जी महाराज, माता बगुलामुखी की प्रदत शक्तियों का उपयोग लोक कल्याण हेतु कर रहें हैं I माता बगलामुखी धाम पर विभिन्न समस्याओ जैसे व्यापार में हानि, ग्रह क्लेश, तांत्रिक क्रिया आदि का निराकरण, माँ बगलामुखी की पूजा, अनुष्ठान व हवन द्वारा किया जाता हैं I इन सब के अतरिक्त असाध्य रोग जैसे शुगर, कैंसर आदि का उपचार भी शक्तियों के समवर्धन द्वारा किया जाता हैं जोकि एक अदभुद और चमत्कारिक क्रिया हैं।

Blog Image

माँ बगलामुखी दरबार: जीवन की बाधाओं और संकटों का समाधान

अष्टमी के अवसर पर माँ बगलामुखी धाम, जयपुर में माँ का दिव्य श्रृंगार, अभिषेक, कन्या पूजन, हवन, भोग और भंडारे का आयोजन होता है। सुबह 11:00 से शाम 5:30 बजे तक भक्तों के जीवन में बाधाओं और संकटों से मुक्ति के लिए मंत्र-यज्ञ और प्रार्थना की जाती है।

Blog Image

माँ बगलामुखी दरबार: जीवन की बाधाओं और संकटों का समाधान

पीठाधीश्वर श्री महाशक्ति बगलामुखी आशुतोष जी महाराज के विशेष सानिध्य में, माँ बगलामुखी धाम का 51 किलो सोने से निर्माण कार्य प्रगति पर है, जो श्रद्धालुओं के लिए एक अनुपम आध्यात्मिक केंद्र बनेगा।

Blog Image

अष्टमी संकट मोचन बगलामुखी दरबार

"पीठाधीश्वर श्री आशुतोष बगलामुखी जी महाराज" द्वारा प्रत्येक माह की अष्टमी को माँ बगलामुखी धाम जयपुर पर निशुल्क संकट मोचन बगलामुखी दरबार का आयोजन किया जाता है । अष्टमी के दिन माँ बगलामुखी धाम जयपुर मे माँ का दिव्य श्रृंगार एवं अभिषेक, कन्या पूजन, हवन, माता के भोग व भंडारे का विशेष आयोजन किया जाता है । सुबह 11:00 बजे से 5:30 बजे तक धाम पर आए हुए सभी भक्तों के जीवन मे चल रही बाधाओं और संकटों से मुक्ति के लिए मंत्र यज्ञ के माध्यम से प्रार्थना की जाती है ।